संसद में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी युवक के लव जिहाद में फंसी मेरठ की युवती के अपहरण का मामला गुरुवार को संसद तक गूंजा। पुलिस के अनुसार युवती की लोकेशन दुबई में मिली हैं।
अब एक तरफ जहां युवती के पाकिस्तानी युवक के साथ होने की चर्चाएं तेज हैं वहीं दुबई से युवती को वापस देश में लाना बड़ी चुनौती बन रहा है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय द्वारा गंभीरता दिखाने को लेकर मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया।
पुलिस की मानें तो व्यापारी की बेटी की दुबई में होने की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान के जिस युवक से वह फेसबुक पर चैटिंग करती थी, इसी युवक पर युवती के अपहरण का आरोप है। युवती का सुराग लगने के बाद अब पुलिस-प्रशासन उसकी घर वापसी के लिए प्रयास कर रहा है। वहीं, बेटी के दुबई में होने का पता चलते ही परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है।