राहुल से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
हस्तिनापुर पुलिस और स्वाट टीम देहात ने चेकिंग के दौरान राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, सैमसंग मोबाइल और घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।
होटल मालिक और मैनेजर भी गिरफ्तार
राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने होटल मालिक रोबिन निवासी झड़ीना और मैनेजर ओमेन्द्र निवासी लोधीपुर झपका को भी गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों को घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस के अनुसार दोनों ने होटल के कमरे में मौजूद खून आदि साफ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बेडशीट के रंग से मिलता-जुलता तकिये का कवर भी बरामद किया है।
अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।