युवती ने 10 दिन पहले फोन पर अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसका मुकदमा मेघालय में दर्ज हुआ। मुकदमे की जानकारी मेरठ पुलिस को दी गई। गुरुवार देर रात देहली गेट पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर देहली गेट राजेंद्र त्यागी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। युवती ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें आरोपी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।
लॉकडाउन में युवती को मेरठ लाया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि लॉकडाउन में दिल्ली में ऑफिस बंद हो गया था। आरोपी उसे जबरन मेरठ ले आया। कई बार आरोपी के चंगुल से छूटने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस का दावा है कि आरोपी के घर से नशे की गोलियां बरामद हुई हैं।
पुलिस सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है। लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। आरोपी दूसरे समुदाय का है, इसका पता लगने पर पीड़ित परिवार का आक्रोश और भी बढ़ गया। वह बेटी को लेने मेघालय से मेरठ आ रहे हैं।
पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती के बयान दर्ज कर रही है। उसी आधार पर कार्रवाई चल रही है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी। मेघालय की पुलिस को भी इसके बारे में अवगत करा दिया।
-अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/