फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मजदूरी के 800 रुपये मांगने पर बंधक बनाकर पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल

Mon, 08 Apr 2024 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक युवक को टाइल्स लगाने की मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। यहां पिता-पुत्रों ने मिलकर युवक को बंधक बना लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
युवक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की चमन कॉलोनी में मजदूरी के मात्र 800 रुपये मांगने पर पिता-पुत्रों ने टाइल लगाने का काम करने वाले युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


मदीना कॉलोनी निवासी शादाब टाइल और पत्थर लगाने का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने चमन कॉलोनी निवासी अहसान के यहां टाइल्स लगाई थीं। मजदूरी के करीब 800 रुपये बकाया रह गए थे, जिसके लिए शादाब तकादा करता आ रहा था। रविवार रात भी शादाब ने अहसान को फोन किया। एहसान ने उसे घर आकर रुपये ले जाने के लिए बुला लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादाब जब अपने रुपये लेने चमन कॉलोनी पहुंचा तो अहसान और उसके बेटों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। शादाब ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसे बुरी तरह पीटा और सड़क पर लहूलुहान स्थिति में फेंककर फरार हो गए। वारदात के बाद शादाब लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी शादाब को हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें