मेरठ में एक कर्मचारी द्वारा अपने घर पर छोड़े गए चिट्टी से हड़कंप मच गया। कर्मचारी ने चिट्ठी में लिखा है कि मैं कर्ज में डूबा हूं, आत्महत्या करने जा रहा हूं। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी हरिओम शर्मा द्वारा घर पर छोड़े गए पत्र से हड़कंप मच गया। युवक नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
बुधवार को हरीश ने एक चिट्ठी अपने घर पर छोड़ी और लापता हो गया। चिट्ठी में लिखा है 'मेरे साथ बहुत गलत हो गया है, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। चिट्ठी पढ़ते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजनों ने युवक को ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने युवक के लापता और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस हरीश वर्मा की तलाश में जुट गई है।
पुलिस द्वारा परिजनों से की गई पूछताछ में सामने आया कि हरीश एमसीएक्स पर सट्टा भी लगाता है, जिसके चलते उस पर कर्जा हुआ है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।