मेरठ लिसाड़ीगेट निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया। पीड़िता शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस अफसरों के सामने आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। महिला ने एसपी क्राइम से इंसाफ की मांग की है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन निवासी विवाहिता ने बताया कि 24 अप्रैल 2020 को उनकी शादी लिसाड़ी गेट निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध पर पति मारपीट करता था। 10 जनवरी को वह घर में अकेली थी। तभी रिश्ते के ससुर आए जबरन कमरे में खींचकर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी ने बदनाम करने का प्रयास किया। पति और अन्य को बताया तो उन्होंने चुप रहने की धमकी दी। उसने विरोध किया तो दो दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। वह किसी तरह घर पहुंची। आरोप है कि 15 जनवरी की रात पति ने फोन किया और उसे तीन तलाक दे दिया। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को एसएसपी
कार्यालय पहुंचकर पीड़िता ने इंसाफ
की गुहार लगाई। एसपी क्राइम रामअर्ज ने लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/