फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिन में फोन पर बोला-मुझे पीट रहे हैं, रात को मोदीनगर में मिला शव, काम दिलाने साथ ले गया था युवक

Tue, 14 Jul 2026 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भटीपुरा निवासी जितेंद्र की मोदीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने काम दिलाने के बहाने ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसे की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
व्यक्ति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के भटीपुरा गांव निवासी जितेंद्र उर्फ मन्नू की गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक उन्हें काम दिलाने के बहाने घर से अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है।

काम दिलाने के बहाने घर से ले गया युवक

विज्ञापन

मृतक के बेटे सुमित कुमार के अनुसार उनके पिता आर्थिक तंगी के कारण नौकरी छोड़ चुके थे और नए काम की तलाश कर रहे थे। रविवार दोपहर एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उनके घर पहुंचा और काम दिलाने का भरोसा देकर उन्हें अपने साथ ले गया। देर रात पुलिस ने सूचना दी कि गदाना रोड पर उनके पिता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: पिता ने ली थी मां की जान, तेरहवीं में बेटे के सिर बंधी पगड़ी, 17 साल के देव ने थामा मासूमों का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर बताया था कि लोग पीट रहे हैं
परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर बताया था कि कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल छीन लिया गया। जब परिवार ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों और नुकीले हथियार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाने के बावजूद पुलिस ने उनके बयान दर्ज नहीं किए।

पुलिस बोली, हर पहलू की होगी जांच
मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि गदाना रोड पर एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों ने हत्या और अपहरण का आरोप लगाया है। परीक्षण रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, जांच तेज
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ सीसीटीवी दृश्य मिले हैं, जिनमें जितेंद्र एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब उसी संदिग्ध की पहचान और तलाश में जुटी है। परीक्षण के बाद सोमवार को जब शव भटीपुरा गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें