फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाम बदलकर और धर्म छिपाकर युवक ने की दोस्ती, फिर पांच वर्ष तक युवती से करता रहा दुष्कर्म

Wed, 12 Jun 2024 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाम बदलकर व धर्म छिपाकर दोस्ती करने और पांच वर्ष तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर पांच साल से वह दुष्कर्म करता रहा। अब मामला परिजनों तक पहुंचा तो थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


युवती ने मंगलवार को थाने पर तहरीर दी। इसमें बताया कि वह नोएडा से एमबीए कर रही है और वहीं पर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पहले वह परतापुर स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी करती थी। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में हार पर 'रार': भाजपा नेता संजीव बालियान और संगीत सोम में जुबानी जंग जारी, पढ़ें- क्या है तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसकी मुलाकात दूसरे समुदाय के युवक से हुई थी।आरोप है कि युवक ने नाम बदलकर उसे गुमराह किया। झांसे में लेकर दोस्ती की। पांच साल पहले जन्मदिन पर उसके साथ संबंध बनाए। इसका अश्लील वीडियो बनाया। परिजनों को बताने पर जान के मारने की धमकी दी।

आरोप है कि युवक ब्लैकमेल कर उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा है। दो महीने पूर्व भी आरोपी तमंचे के बल पर उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गया था। अब युवती ने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। 

मामले में मंगलवार को भाजपा नेता अंकित चौधरी के साथ पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है की तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें