फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा मलियाना फ्लाईओवर, इन रास्तों से निकल सकेंगे वाहन

Mon, 05 Oct 2026 09:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मलियाना फ्लाईओवर पर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में रात के समय यहां रूट डायवर्जन रहेगा। लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की सलाह दी है। 
विज्ञापन
रूट डायवर्जन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित मलियाना फ्लाईओवर पर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण पांच और छह अक्तूबर की रात यातायात प्रभावित रहेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सोमवार रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए यहां वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। वहीं, मंगलवार को भी रात में इसी अवधि के दौरान वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

 

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते बागपत रोड से अंडरपास से मलियाना फ्लाईओवर होते हुए मेरठ शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसी तरह टीपीनगर थाने के तिराहे से मलियाना फ्लाईओवर और मलियाना फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों को भी आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। 
रात में फ्लाईओवर बंद होने के कारण दिल्ली रोड, बागपत रोड, टीपीनगर और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। भारी और व्यावसायिक वाहनों के चालकों को निर्धारित समय में इस मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन

इन वैकल्पिक मार्गों का कर सकेंगे प्रयोग
यातायात पुलिस के अनुसार, रात में फ्लाईओवर बाधित रहने के दौरान बागपत रोड पर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में परतापुर बाईपास से बागपत रोड, रोहटा रोड से बागपत रोड और कंकरखेड़ा से बागपत रोड वाले मार्गों का प्रयोग करना होगा। दो दिन के काम के बाद पूर्व की तरह मार्ग पर आवागमन को सामान्य कर दिया जाएगा। यह भी अपील की गई कि इन दो दिनों में अपने सफर को दिन में ही कर लें तो बेहतर होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें