फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एमएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने नेशनल गेम्स में लहराया परचम, जीते चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक

Mon, 05 Oct 2026 07:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में मेरठ के स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ होनहार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और मेरठ का नाम रोशन किया है। विभिन्न खेल श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


देहरादून में आयोजित नेशनल जूडो प्रतियोगिता में 10वीं के छात्र शुभ शर्मा ने अंडर 17, 55 किग्रा वर्ग में, 8वीं की आराध्या भारद्वाज ने अंडर 14, 44 किग्रा वर्ग में, 6ठीं की अंशिका मुंडालिया ने अंडर 11 और 40 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 
वहीं, नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा के देव धनकड़ ने अंडर 14 व 44 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता। जूडो प्रतियोगिता में कक्षा चार की नन्ही खिलाड़ी आरूही ने अंडर 11 व 30 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें