फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्राओं के लापता होने का मामले में बड़ी कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Thu, 15 May 2025 01:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरूरपुर ब्लॉक के भूनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से तीन अप्रैल को तीन छात्राएं लापता हो गई थीं। इस मामले में अब शासन को ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मौक पर अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरूरपुर भूनी से अप्रैल माह में तीन छात्राओं के लापता होने के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर सरूरपुर के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को शिक्षा निदेशक बेसिक ने निलंबित कर दिया है। यह तब पता चला जब बुधवार को ही मवाना स्थित कस्तूरबा विद्यालय से एक और छात्रा लापता हो गई और अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे। हालांकि बाद में छात्रा अपने घर पहुंच गई। 

विज्ञापन


सरूरपुर ब्लॉक के भूनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से तीन अप्रैल को तीन छात्राएं बिना किसी सूचना के विद्यालय से लगभग 36 घंटे तक बाहर रही। पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर तीनों छात्राएं अपने-अपने घरों में मिल गई। इसे लेकर पुलिस प्रशासन में खलबली मची रही। 

विज्ञापन

लखनऊ तक इस मामले की गूंज हुई। जिससे स्थानीय लोगों, छात्राओं के परिजनों द्वारा आकोश व्यक्त किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस मामले में नाराजगी व्यक्त की थी। जिलाधिकारी ने इस मामले में सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया। बीएसए आशा चौधरी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। वार्डन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। इस पूरे प्रकरण में संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल को जांच अधिकारी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: Alert: वेस्ट यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, अगले चार दिन 40 डिग्री के पार रहेगा पारा, लू चलने की चेतावनी

वार्डन पूनम शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे लंच टाइम में सभी बच्चे खाना खाने के लिए अंदर गए तो उनकी गिनती की, उसमें 12 साल की छात्रा नहीं मिली। वह बल्ली लगाकर दीवार लांघकर चली गई। सूचना पर नायब तहसीलदार मुकेश सैनी, बीएसए आशा चौधरी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखी। उसके एसडीएम दीपक माथुर, एडीओ प्रदीप शर्मा, बीईओ त्रिवेंद्र कुमार पहुंचे और छात्रा की तलाश में जुटे। बताया गया है कि छात्रा अपने घर पहुंच गई थी। 

खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्रम कुमार ने बताया कि स्टाफ से लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। मध्य अवकाश के दौरान सारा स्टाफ खाना खाने के लिए बैठ गया था। बच्चियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें