मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के बजौट गांव के जंगल में रिठानी निवासी विनय पर जानलेवा हमला कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकंदर लोधी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सतीष कुमार और कांस्टेबल तालिब हसन को लाइन हाजिर किया था। वहीं, चौकी प्रभारी, कांस्टेबल और थाना प्रभारी विष्णु कुमार गौतम की प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी थी।