फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से शुरू होगा मेरठ महोत्सव, दिखेगा कला संस्कृति का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विक्टोरिया पार्क में मेरठ महोत्सव का शनिवार को भव्य आयोजन होगा, जिसमें मेरठ का ब्रांड दिखाई देगा। इस अद्भुत और यादगार महोत्सव की जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 18 साल पहले विक्टोरिया पार्क पर लगा अग्निकांड के बदनुमा दाग को भूलकर लोग यहां कला, संस्कृति, विरासत, व्यापार और बढ़ते उद्योग की तस्वीर देखेंगे। शुक्रवार दोपहर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, कमिश्नर सेल्वा कुमार जे व डीएम दीपक मीणा ने भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ महोत्सव आ सकते है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन

मेरठ महोत्सव की पूर्व संध्या पर विक्टोरिया पार्क पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। जनप्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासन अधिकारियों ने भूमि पूजन किया है। वहां स्टॉल से म्यूजिक फेस्टिवल तक का मंच सज गया है। पहले दिन शनिवार शाम 6:30 बजे साहित्यकार एवं कवि कुमार विश्वास समा बांधेंगे। महोत्सव में 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, औद्योगिक, सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध ब्रांड प्रदर्शित किया जाएगा।
मेरठ की शख्सियतों के नाम भी प्रदर्शित होंगे। महोत्सव में ब्रांड वाद्ययंत्र, औघड़नाथ मंदिर, उद्योग का प्रतीक व क्रिकेट बाल को सम्मिलित किया गया है। अगर युवा हैं, कुछ नया करने व देखने की चाहत है, रील्स आदि में रुचि करने वाला मंच अलग से लगाया गया है।
विज्ञापन

मेरठ की कला, संस्कृति, विरासत, व्यापार और उद्योग को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाने में भूमिका अदा करेगा तो वहीं आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता में उन्नति के लिए मार्ग रोशन करेगा। महोत्सव में प्राचीन परंपराओं के साथ आधुनिकता के रंग को भी प्रस्तुत करने का मंच रखा गया, ताकि देश की लोकप्रिय शख्सियतों को जानने, समझने व सुनने का अवसर मेरठ के लोगों को मिल सके। ये भव्य आयोजन होने के चलते विक्टोरिया पार्क में पुलिस, फायरब्रिगेड की ड्यूटी निर्धारित की है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका नंबर जल्द जारी होगा।


म्यूजिक फेस्टिवल
- 21 दिसंबर को साहित्यकार एवं कवि कुमार विश्वास
- 22 दिसंबर को अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी का गंगा अवतरण की नाट्य संगीत
- 23 दिसंबर को गायिका नीति मोहन का इंडी पाप नाइट
- 24 दिसंबर को गायिका हर्षदीप कौर का सूफी नाइट
- 25 दिसंबर को गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन का बॉलीवुड के गानों की प्रस्तुति करेंगे।


मुख्य मंच पंडाल पर इंतजाम
- कूड़ा प्रबंधन का आधुनिक समाधान
- जल प्रबंधन और संरक्षण।
- हरित स्थल का डिजाइन।
- विरासत स्थलों का जीर्णोद्धार एवं उसकी उपयोगिता के उपाय।
- तापमान को कम करने के उपाय।
- प्लास्टिक मुक्त करने वाले माडल।
- यातायात व्यवस्था

आकर्षक और यादगार बनाएंगे
- मेरठ आर्ट फेस्ट
- मेरठ क्रिकेट कार्निवाल
- मेरठ शापिंग फेस्टिवल
- ब्रास बैंड बैटल
- मेरठ ट्रेड शो
- रन विद रंग मैराथन
- मेरठ इन मोशन क्लिक्स आफ मेरठ
- मेरठ एआइ 2.0
- मेरठ इन कैनवास शासन में करियर
- आइएएस फोरम, जेईई, मेडिकल के विशेषज्ञों द्वारा


-
मेरठ महोत्सव का आगाज हो गया है। सुबह से रात तक कार्यक्रम होंगे। विक्टोरिया पार्क में स्टॉल लग चुके हैं और म्यूजिक फेस्टिवल का मंच तैयार हो गया है। सुरक्षा से संबंधित पुलिस की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। - दीपक मीणा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें