इसके बाद प्रेमी ने भी परिजनों के दबाव में आकर प्रेमिका को मना कर दिया। युवक ने कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रेमिका ने काफी दबाव डाला, लेकिन शादी को लेकर बात नहीं बन सकी। अब तीन दिन पहले ही प्रेमी के घर पर कूरियर पहुंचा। इसमें कोर्ट नोटिस था और वह प्रेमिका की तरफ से भेजा गया था। प्रेमिका ने नोटिस में दोनों के संबंधों के बारे में लिखा हुआ था। साथ ही यह भी लिखा था कि यदि 15 दिन में शादी नहीं की तो मुझे कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।