फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर लूटी किशोरी की अस्मत, पंचायत ने दिया ऐसा फरमान, जानकर खौल उठेगा खून

Wed, 23 Apr 2025 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मामला सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवक ने पहले किशोरी को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और अपने दोस्त को भी बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची तो पंचायत के लोग वहां से बुलाकर ले आए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अपने दोस्त को भी बुला लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने रोते-बिलखते हुए परिजनों को बात बताई तो पंचायत बैठ गई। पंचायत में साढ़े चार लाख रुपये दंड रखते हुए किशोरी की अस्मत का सौदा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

सरूरपुर कस्बा निवासी किशोरी ने बताया कि पास का ही एक युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ चार माह से दुष्कर्म कर रहा था। छह दिन पहले आरोपी ने किशोरी को अपने दोस्त को सौंप दिया। इसके बाद दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पांच दिनों से किशोरी को डराकर घटना को दबाकर रखा। 
 

मगर किशोरी लगातार रोने लगी तो परिजनों ने पूछताछ की। इसके बाद उसने सारी बात बता दी। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। उनके पीछे-पीछे गांव के ही कुछ असरदार लोग भी आ गए और पंचायत में फैसला करने की बात कहते हुए पीड़ितों को अपने साथ ले गए। 
 
विज्ञापन

कई दौर की बातचीत के बाद बुधवार को पंचायत में तय हुआ कि आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष को साढ़े चार लाख रुपये देगा। इसके एवज में पीड़ित पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराएगा। पंचायत में किशोरी की असमत के सौदे की बात पूरे कस्बा में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि पीड़िता थाने पहुंची लेकिन फिर बिना कुछ बताए परिजन उसे ले गए। तहरीर आती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें