फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के बर्थडे पर मची केक की लूट, मंच से गिरते-गिरते बचे कई पदाधिकारी

Tue, 15 Jan 2019 10:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मायावती के बर्थडे पर केक की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा-बसपा के गठबंधन का तगड़ा असर मंगलवार को कांशीराम पार्क के मैदान में नजर आया। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के मंच पर सपाइयों की संख्या ज्यादा रही। कार्यक्रम के अंतिम समय में मायावती के जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटा गया। जैसे ही केक कटा, लोग उस पर टूट पड़े। छीनाझपटी ऐसी मची कि नेताओं को मंच छोड़कर नीचे आना पड़ा। इस दौरान महापौर सुनीता वर्मा बीच में ही फंस गईं। जैसे-तैसे उन्हें निकाला गया। कई पदाधिकारी गिरते-गिरते बचे।

विज्ञापन

 
रागिनी से मनोरंजन किया
कार्यक्रम में रागिनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गायक किरनपाल विधूड़ी ने रागिनी पेश की। बसपा पर आधारित गाने गाए। इस दौरान लोगों को गानों की डीवीडी भी बांटी गईं।

विज्ञापन

जाम लगा
जैसे ही लगभग तीन बजे शमसुद्दीन राईन और हाजी याकूब कुरैशी जुलूस के साथ पार्क में पहुंचे, सामने रोड पर जाम लग गया। पीवीएस मॉल के सामने वाली रोड पर वाहन बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था बनाई।

सीटों को लेकर नजर आई तल्खी
मंच पर सबसे आगे सपाई जम गए। इस पर सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर उखड़ गए। बाद में दोनों ने मंच से कहा कि सपाई इस बात का भी ध्यान रखें कि बसपा पदाधिकारियों को बैठने के जगह कम न रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें