फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट सीट: पर्दे के राम अरुण गोविल 10 हजार वोटों से जीते, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

Tue, 04 Jun 2024 06:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ लोकसभा सीट पर पर्दे के राम अरुण गोविल का जलवा रहा। चुनाव परिणाम के अनुसार अरुण गोविल ने 10 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को हराकर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल तकरीबन 10 हजार वोटों से जीत गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं तगड़ी टक्कर देने के बावजूद सीट नहीं निकाल पाने के बाद सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा मायूस होकर मतदान केंद्र से लाैट गए। 

विज्ञापन


मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि मैं मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी क्षमता से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

Trending Videos

योगेश वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कम समय मिलने के बावजूद भी सपा गठबंधन ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ा। कम अंतर से ही हार हुई। यदि, 10 दिन का समय ओर मिल जाता तो नतीजा अलग होता। देशभर में इंडिया गठबंधन ने मजबूती से चुनाव लड़कर सभी को चौंका दिया। मंगलवार को मतगणना पूरी होने के बाद मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सपा गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने यह बात कहीं। 
 

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि वह सपा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष का धन्यवाद करते है, जिन्होंने सामान्य सीट पर उन्हें टिकट दिया। टिकट थोड़ी देरी से हुआ, जिस कारण लोगों के बीच पहुंचने के लिए समय कम मिला। कहा कि काफी गांव छूट गए, जिस कारण वहां के लोगों से वह नहीं मिल सके। यदि, 10 दिन चुनाव प्रचार के लिए ओर मिल जाते तो आज सपा गठबंधन की जीत होती।
विज्ञापन

कहा कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई और न ही मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी हुई। लगातार वह ओर उनके समर्थक निगरानी कर रहे थे। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि कुछ लोग अपने को बड़ा नेता मानते है, ऐसा नहीं होना चाहिए, अंतर कलह नहीं होनी चाहिए। नाम पूछने के सवाल पर कहा कि सभी को पता है और प्रेस काफ्रेंस करके सभी को बता भी दिया जायेगा, लेकिन नाम बताकर उस व्यक्ति को बड़ा नेता नहीं बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें