फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: CCSU के कर्मचारियों की तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी, इस बात का कर रहे हैं विरोध

Thu, 06 Jul 2023 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीसीएसयू के सहायक कुलसचिव कार्यालय में मंगलवार को छात्र और विद्यार्थियों के बीच हुई कहासुनी को विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को तालाबंदी कर दी। मांगें नहीं मानी गईं तो तालाबंदी गुरुवार को भी जारी रखी गई।
विज्ञापन
तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सीसीएसयू के कर्मचारियों ने आज भी तालाबंदी जारी रखी। उनका कहना है कि पुलिस समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज नही किया है। शिव कुमार को जान से मारने की धमकी की भी रिपोर्ट दर्ज नही की है। कर्मियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नही होंगी तब तक तालाबंदी करेंगे। वही, विवि प्रशासन कुछ अधिकारियों के तालाबंदी में शामिल होने से कार्रवाई के मूड में आ गया है। इसके चलते कुलसचिव को वार्ता के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


सीसीएसयू के सहायक कुलसचिव कार्यालय में मंगलवार को छात्र और विद्यार्थियों के बीच हुई कहासुनी को विरोध में विवि के अधिकारी और कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के कार्यालयों में बाहरी तत्व कार्य करने में बाधा डालते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला, 10 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


माहौल बिल्कुल भी कार्य करने के लिए उचित नहीं है, जब तक विवि  प्रशासन सुचारू कार्य करने का माहौल नहीं देगा तब तक तालाबंदी करेंगे। सीओ सिविल लाइंस के आदेश पर मेडिकल थाना ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


गुरुवार को कर्मचारी एकजुट हुए और अधोषित तालाबंदी करके सभी पटल पर काम करना बंद कर दिया है। कर्मचारी नेताओ का कहना है कि पुलिस ने सही धाराए नही लगाई है जिसका पुरजोर विरोध करते है। जब तक शिव कुमार को धमकी का मुकदमा दर्ज नही होगा और सहायक कुलसचिव के मामले में उचित धाराए नही लगेंगी तब तक काम नही करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें