फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 1640 से घटाकर 740 कर दीं एलएलएम की सीटें, फीस और आवेदन में इजाफा, ये होगी मुश्किल

Tue, 29 Jul 2025 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

CCSU Meerut: सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज वेलफेयर एसोसिएशन ने सीसीएसयू की कुलपति संगीता शुक्ला से मिलकर आपत्ति जताई है। आधे से ज्यादा विद्यार्थी पहले ही एडमीशन की रेस से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलएलएम में सीट कटौती का सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को लिखित में आपत्ति दर्ज कराई है। एसोसिएशन ने दावा कि 2024 की तुलना में 2025 में फीस और आवेदनों में बढ़ोतरी के बावजूद सीटें आधे से ज्यादा घट गईं। एसोसिएशन के अनुसार विवि ने आवेदन और फीस बढ़ाकर लाखों रुपये की, लेकिन आधे से ज्यादा विद्यार्थी प्रवेश की दौड़ से बाहर कर दिए। 
विज्ञापन

 

एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. नवाब सिंह के अनुसार 2024 के सापेक्ष 2025 में एलएलएम में आवेदन 3171 से बढ़कर 3641 और फीस 500 से बढ़ाकर 700 रुपये कर दी गई, जबकि सीट 1640 से घटकर 740 रह गई। डॉ. नवाब के अनुसार 2025 में आवेदन में 14.9 और फीस में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जबकि सीटों में 54.8 फीसदी की कटौती कर दी गई। एसोसिएशन के अनुसार, विवि का यह निर्णय गलत है। एसोसिएशन ने विवि से सत्र 2024 के आधार पर ही प्रवेश करने की मांग की है।
 

विवि ने जारी किए परिणाम
सीसीएसयू ने बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी मैकेनिकल, ईआई चतुर्थ सेमेस्टर, एयूसीए द्वितीय सेमेस्टर एमटेक सीएस और ईसी द्वितीय सेमेस्टर सहित बीएड अंतिम वर्ष में विभिन्न रुके हुए कॉलेजों का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल पर डाटा अधूरा
चौधरी विश्वविद्यालय चरण सिंह (सीसीएसयू) परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। विश्वविद्यालय ने 25 जुलाई तक विभागों ने स्नातक में पंजीकृत छात्रों का डाटा समर्थ पोर्टल से डाउनलोड कर दिया है। ऐसे कॉलेजों को सतर्क करते हुए विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल से स्नातक छात्रों के पंजीकृत डाटा को अभी डाउनलोड न करने के लिए कहा है। डाटा अपलोड होने के बाद ही परिसर के विभाग और उससे संबंधित कॉलेज डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह राणा के अनुसार कॉलेज को स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें