फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में शराब पार्टी, छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, चार स्टूडेंट्स निष्काषित

Fri, 28 Dec 2018 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

मेरठ में सीसीएसयू कैंपस के महाराणा प्रताप हॉस्टल में शराब और मांस की पार्टी करने के बाद एमसीए के चार छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। बाहरी युवकों के साथ छात्रों ने शराब के नशे में बाथरूम की टोंटी और पाइप तोड़ दिए। इससे हॉस्टल में कई जगह पानी भर गया। सुबह को शिकायत पर वार्डन कमरे में पहुंचे तो शराब की खाली बोतलें और कुकर में मांस बरामद हुआ। चारों छात्रों को हॉस्टल से निष्काषित करते हुए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हॉस्टल के वार्डन के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे हॉस्टल के कमरा नंबर 102 में शराब पार्टी हुई। यहां रहने वाले एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित कुमार और उसके पार्टनर एमसीए तृतीय वर्ष के छात्र हिंद प्रताप सिंह ने कमरा नंबर 97 में रहने वाले एमसीए तृतीय वर्ष के छात्र शोभित सिंह एवं एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र विवेक कुमार के साथ एक बाहरी युवक को बुलाकर कुकर में मीट बनाया। इसके बाद पांचों ने शराब पी। नशे में धुत होने के बाद हॉस्टल में उत्पात मचाया। बाथरूम की टोंटी और पाइप तोड़ दिए। इससे जगह-जगह हॉस्टल में पानी भर गया।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह छात्रों ने इसकी जानकारी वार्डन को दी तो उन्होंने कमरा नंबर 102 में चेकिंग की। वहां पर शराब की कई खाली बोतलें, कुकर में मांस और कमरे में गुटखे के खाली रेपर एवं जली हुईं सिगरेट पड़ी मिली। कमरे में एक बाहरी युवक भी सोया मिला। सारे कमरे को छात्रों ने बहुत गंदा कर रखा था। इससे पहले भी छात्रावास में आपत्तिजनक चीजें मिलने पर छात्रों को मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों छात्रों को हमेशा के लिए हॉस्टल से निष्काषित कर दिया गया है। साथ ही उनकी छात्रावास मद में जमा की गई धनराशि जब्त कर ली गई है। चारों को तुरंत हॉस्टल खाली करने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 

बर्दाश्त नहीं होगा
किसी भी हॉस्टल में इस तरह की शिकायतें मिलीं तो छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई और हॉस्टलों में अनुशासनहीनता की सूचनाएं मिल रही हैं, वहां पर भी सख्ती करेंगे। - प्रो. पीके शर्मा, चीफ वार्डन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें