टोल कर्मियों ने बताया कि मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही कार से तेंदुए की टक्कर हुई। तेंदुए को देखकर लोगों ने वाहन रोक लिए और वीडियो बनाने लगे। सूचना पर वन विभाग की ओर से रेंज ऑफिसर रिठानी मदन और मेरठ रेंज से रवि राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए की जांच पड़ताल की। तेंदुआ एक वयस्क नर है, जिसकी उम्र करीब 4-5 साल के बीच है। शव को वन विभाग की टीम की ओर से कब्जे में ले लिया गया है। डीएफओ राजेश कुमार ने तेंदुए की मौत पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि नेशनल टाइगर अथॉरिटी की टीम को सूचना दे दी गई है। तेंदुए को किस जगह रखा गया है और अंत्येष्टि किस जगह होगी, ये जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।