फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्रा हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एसएसपी ने वकील को पीटा

Wed, 08 Jul 2026 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एसएसपी अविनाश पांडे ने हिरासत में लिए गए एक वकील को थप्पड़ मारा। मीडिया कवरेज रोकने के आरोप भी लगे। पुलिस ने सड़क जाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में बीए छात्रा की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर दलित समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी लंबे समय तक कलेक्ट्रेट गेट के सामने सड़क पर जमे रहे।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी फटकारकर सड़क खाली कराई। इस दौरान महिलाओं को भी सड़क से हटाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा, पुलिस ने किया बल प्रयोग
प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें निर्धारित स्थान पर धरना देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सड़क छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वकील को हिरासत में लिया, एसएसपी ने जड़ा थप्पड़
प्रदर्शन के दौरान एक वकील को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने पुलिस वाहन में बैठे वकील को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया। बताया गया कि हिरासत में लिए गए वकील ने पुलिस वाहन के भीतर फंदा लगाने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया।

विज्ञापन

मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मीडिया कवरेज रोकने का आरोप, वीडियो से होगी पहचान
कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों पर मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकने और कैमरों पर हाथ मारने के आरोप भी लगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने कहा कि किसी को भी सड़क जाम करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क जाम और उपद्रव करने वालों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का यह भी कहना है कि प्रदर्शन में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल थे, जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।



यह भी पढ़ें: Meerut: 'लाठी चला दो, फिर भी नहीं हटेंगे', कलेक्ट्रेट पर अड़े प्रदर्शनकारी, पुलिस से तीखी नोकझोंक, लाठीचार्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें