फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क हादसों में बुझे चार घरों के चिराग, रील बनाते हुए गई जान, दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

Tue, 14 Nov 2023 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के दिन अलग अलग सड़क हादसों में चार घरों के चिराग बुझ गए। डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर 20 मीटर पलटती चली गई कार तो रील बनाते समय कक्षा 12 के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली पर अलग-अलग सड़क हादसों में चार घरों के चिराग बुझ गए। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। परतापुर में रील बनाते समय बाइक से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत हो गई। कंकरखेड़ा में दवा व्यापारी के बेटे ने कार डिवाइडर से टकराने के बाद हुए हादसे में दम तोड़ दिया। फलावदा में दिवाली की खरीदारी करने आए युवक की बाइक में भैंसा-बुग्गी की दौड़ के दौरान टक्कर लगने से मौत हो गई। खरखौदा थाना क्षेत्र में चौकीदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर 20 मीटर पलटती चली गई कार
कंकरखेड़ा में शनिवार को छोटी दिवाली के दिन दवा व्यापारी मयंक रस्तोगी के 22 वर्षीय बेटे मृणाल रस्तोगी की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू मोहनपुरी निवासी मृणाल रस्तोगी दो दोस्तों निकुंज कंसल पुत्र पराग कंसल निवासी भगवान पैलेस व कुशाग्र गोयल पुत्र सौरभ गोयल निवासी दाल मंडी सदर बाजार के साथ शनिवार रात इको स्पोर्ट्स गाड़ी से शोभापुर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी निकुंज चल रहा था। रोहटा रोड पर गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिसके कारण गाड़ी कई फीट हवा में उछलने के बाद 20 मीटर तक सड़क पर पलटती चली गई। कार सवार तीनों युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मृणाल रस्तोगी को मृत घोषित कर दिया। मृणाल की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृणाल परिवार में इकलौता था, उसकी बहन और दादी अमेरिका गई हुई हैं। परिवार के लोगों का बुरा हाल है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तरफ से इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रील बनात समय बाइक फिसलने से 12वीं के छात्र की मौत
परतापुर पुलिस के मुताबिक शताब्दीनगर सेक्टर-4 सी निवासी 17 वर्षीय शिवम गौड़ पुत्र अनुज गौड़ राधेश्याम मोरारका स्कूल में 12वीं का छात्र था। शनिवार शाम वह दो दोस्तों समीर व चिराग के साथ बाइक से अध्ययन स्कूल के पास गया था। तीनों इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे। इस बीच बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया। परतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
 
छह बहनों के इकलौते भाई की बाइक को भैंसा-बुग्गी की रेस के दौरान लगी टक्कर
फलावदा थाना क्षेत्र में मंदवाड़ी खतौली मार्ग पर खतौली के कढ़ली गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक पुत्र ओमपाल की बाइक में फिरक (भैंसा-बुग्गी) ने टक्कर मार दी। दीपक फलावदा में दिवाली की खरीदारी करने आया था। दीपक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रविवार को मृतक के परिजनों ने फलावदा थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने गजेंद्र पुत्र हरवीर, नितिन, अजीत निवासीण चांदसमद थाना खतौली को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर परिजनों को शांत किया। दीपक परिवार का इकलौता चिराग था। छह बहनों का वह इकलौता भाई था। उसके पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वह ही पूरे परिवार का सहारा था। दीपक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फलावदा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें