फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कॉलेज के पार्क में छात्राओं के बीच फिर चले लात-घूंसे, बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, वीडियो वायरल

Sun, 28 Dec 2025 11:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बागपत बाईपास स्थित कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छात्राएं मारपीट कर रही हैं। यह वीडियो करीब एक माह पूर्व का बताया जा रहा है। इससे पहले भी बाईपास स्थित एक कॉलेज का छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
कॉलेज में मारपीट करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षण संस्थानों में मारपीट और अनुशासनहीनता के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बागपत बाईपास स्थित एक कॉलेज के पार्क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राओं के दो गुट एक-दूसरे के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

मारपीट करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में बैठी एक छात्रा पर दो अन्य छात्राएं अचानक हमला कर देती हैं। हमलावर छात्राएं दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा देती हैं और लात-घूसों से बुरी तरह पीटती हैं। वहीं कुछ ही दूरी पर तीन अन्य छात्राएं मिलकर एक अन्य छात्रा की थप्पड़ों से पिटाई कर रही हैं। 

वहां मौजूद दर्जनों छात्र-छात्राएं मूकदर्शक बनकर इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं, जबकि पीड़ित छात्राएं खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इससे पहले परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज में बीबीए की परीक्षा देने पहुंची छात्रा की दूसरी छात्रा ने बेरहमी से बेल्ट से पिटाई की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज ने आरोपी छात्रा को निष्कासित कर दिया था।
 
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन बोला- एक महीने पुराना है वीडियो
कॉलेज प्रशासन का दावा है कि यह घटना एक माह पुरानी है। इस मारपीट में शामिल छात्राओं की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कॉलेज के मीडिया हेड अजय चौधरी का कहना है कि वीडियो में दिख रही छात्राएं उनके संस्थान की हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इस संबंध में न तो किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दी है और न ही महिला प्रकोष्ठ में कोई मामला आया है। फिर भी संस्थान अपने स्तर पर मामले की जांच कराएगा। वीडियो करीब एक माह पुराना है। उस समय कॉलेज में छह से सात अलग-अलग महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें