विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंतर्गत भामाशाह पार्क मैदान पर आयोजित अंडर-16 मैच का दूसरा दिन यूपी के बल्लेबाजों के नाम रहा। कप्तान समीर रिजवी व सतनाम सिंह की बल्लेबाजी ने उत्तराखंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 332 रन की पारी खेली।
समीर रिजवी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 238 गेंदों में 280 रन बनायें। जबकि सतनाम सिंह ने 201 गेंद पर 117 रनों की पारी खेली। सतनाम व समीर ने तीसरे विकेट के लिये 332 रन जोड़े। जिससे यूपी की टीम को 262 रनों की मजबूत बढ़त मिली। पहली पारी में उत्तराखंड ने यूपी को 227 रनों का लक्ष्य दिया था। यूपी के सलामी बल्लेबाज आराध्या यादव व विनायक जल्दी पवेलियन लौट गए। जिसके बाद सतनाम व समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला। समीर ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जबकि 190 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर यूपी का स्कोर चार विकेट पर 489 रन है। सिद्घार्थ यादव 47 रन व दीपांशु चौधरी 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उत्तराखंड के गेंदबाज कन्हैया भट्ट व अशर को दो दो विकेट मिले। मंगलवार को तीसरे और अंतिम दिन उत्तराखंड टीम पर दबाव होगा। मैच के दूसरे दिन यूपीसीए सचिव युद्घवीर सिंह, एमडीसीए सेक्रेटरी सुरेंद्र चौहान, राकेश गोयल, कोच संजय रस्तोगी, कोच शाहिद व तनकीब अख्तर मौजूद रहे।
स्कोर बोर्ड -
यूपी की बल्लेबाजी -
नाम आउट रन गेंद
आराध्या यादव कैच इशगिरा बॉल कन्हैया 05 17
विनायक निगम कैच लोकेश बॉल कन्हैया 16 35
सतनाम कैच परीक्षित बॅाल अशर 117 201
समीर रिजवी कैच दिव्यम बॉल अशर 280 238
सिद्घार्थ यादव नॉटआउट 47 51
दीपांशु चौधरी नॉटआउट 05 08
गेंदबाजी -
नाम ओवर मेडन रन विकेट
सत्यम बालियान 18 01 93 00
कन्हैया भट्ट 12 00 56 02
शाश्वस्त 04 00 29 00
परीक्षित 06 00 43 00
पूर्वंश 15 00 80 00
अशर 20 00 95 02
अंजू 16 00 82 00