सरधना। दबथुवा की वृद्ध महिलाएं सोमवार को एसडीएम अमित कुमार से मिलीं और पेंशन दिलाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि वह कई महीनों से तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी पेंशन नहीं बन पा रही हैं। एसडीएम अमित कुमार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जांच कराकर उनकी पेंशन बनवाई जाएगी। इस मौके पर शिकायत पत्र देने वालों में महेंद्री, सुरेश, कमलेश, राजकुमारी, क्रांति, कांति, मुन्नी, जाफरी, जयवीरी आदि शामिल रहीं।