फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे : टोल शुल्क में 10 प्रतिशत की कटौती, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल शुल्क में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी की गई है। एक अक्तूबर से नई दरों के लागू कर दी गईं हैं। इससे मेरठ से करनाल तक यात्री करने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

नई दरों के अनुसार, कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन से एक तरफ की यात्रा के लिए अब 85 रुपये उसी दिन वापसी के लिए 125 रुपये शुल्क तय किया गया है। वहीं ऐसे वाहनों के लिए मासिक पास 2815 रुपयों का हो गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बसों के लिए एक तरफ का टोल 135 रुपये, वापसी यात्रा का 205 और मासिक पास 4550 रुपये तय किया गया है। बस या दो-धुरी ट्रक लिए एक तरफ का शुल्क 285, वापसी का 430 और मासिक पास 9530 रुपये रखा गया है। तीन-धुरी वाणिज्यिक वाहनों को अब एक तरफ की यात्रा के लिए 310, वापसी के लिए 470, और मासिक पास के लिए 10400 रुपये देने होंगे। चार या अधिक धुरी वाले भारी वाहनों को 450, 675, और 14945 शुल्क लिया जा रहा है।
जबकि अत्याधिक बड़े वाहन के लिए यह दरें 545, 820 और 18195 निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा, टोल प्लाजा से संबंधित जिले के अंतर्गत पंजीकृत गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए विशेष राहत दी गई है। ऐसे वाहन चालकों से केवल 40 से 275 तक का टोल लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की दूरी के भीतर पंजीकृत स्थानीय गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए मासिक पास 340 में उपलब्ध रहेगा। भूनी टोल प्लाजा मैनेजर पुष्कर नाथ तिवारी ने बताया कि नई दरों की जानकारी सभी लेन पर सूचना बोर्डों पर प्रदर्शित कर दी गई है। इससे नई दरों को लेकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। संशोधित दरें एनएचएआई के मानकों के अनुरूप हैं और नियमित समीक्षा के बाद इन्हें लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें