फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दौराला गेट पर कांवड़ियों से भरा ऑटो पलटा, चालक समेत तीन घायल, ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

Mon, 03 Aug 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला गेट पर सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने से कांवड़ियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन
हादसे में घायल हुए शिवभक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला गेट के सामने सोमवार सुबह कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौराला में भर्ती कराया।

विज्ञापन


हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे कांवड़िये
पुलिस के अनुसार पानीपत निवासी ऑटो चालक लोकेश हरिद्वार से दिल्ली की ओर कांवड़ियों को लेकर जा रहा था। ऑटो में द्वारका निवासी कुणाल और कालकाजी गोविंदपुरी निवासी सौरभ सवार थे। दौराला गेट के सामने कांवड़ सेवा शिविर के पास पहुंचते ही आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ यात्रा में सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे में चालक लोकेश के माथे और हाथ में चोट आई, जबकि कांवड़िया सौरभ के माथे और हाथ तथा कुणाल के पैर में चोट लगी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी दौराला पहुंचाया।

कुछ देर बाधित रहा यातायात, फिर हुआ सामान्य
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। सभी की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें