फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कबाड़ी बाजार में जिस्मफरोशी फिर शुरू, 21 लड़कियों के साथ पांच दलाल और कोठा संचालिक गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 11:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Prostitution In Kabari Bazar: मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली की टीम की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की गई। डार्जिलिंग, राजस्थान और नेपाल की युवतियों से यहां जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। पकड़ी गई महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबाड़ी बाजार में फिर से देह व्यापार शुरू हो गया है। मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के साथ मेरठ पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को कबाड़ी बाजार में एक कोठे पर छापा मारा। यहां किशोरियों, युवतियों सहित 21 महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी मिले हैं। कोठा संचालिकाओं और पांच युवकों को भी पकड़ा गया है। राजस्थान, दार्जिलिंग, नेपाल की युवतियों से यहां देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

 

कबाड़ी बाजार में कार्रवाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यहां सभी कोठे बंद हो गए थे। कोठा संचालिकाओं ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया था कि वे देह व्यापार नहीं कराएंगी, लेकिन कोठे खोले जाएं। इसके बाद एक कोठे को खोलने की अनुमति दी गई थी। अब सूचनाएं आ रही थीं कि कोठे में फिर से देह व्यापार शुरू कर दिया गया है।
 

कबाड़ी बाजार में खड़ी पुलिस की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक को दी गई। प्रियांक ने एसएसपी डा. विपिन ताडा को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद एसएसपी ने सीओ कैंट नवीना शुक्ला के नेतृत्व में एएचटीयू समेत 40 सदस्यीय टीम का गठन किया। 
 

टीम बृहस्पतिवार को कबाड़ी बाजार के एक कोठे में पहुंची। यहां से पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। ये युवक जिस्मफरोशी के लिए ग्राहकों को लाते थे। इसके साथ ही किशोरियों और युवतियों सहित 21 महिलाएं पकड़ी गईं। ये राजस्थान, दार्जिलिंग और नेपाल की रहने वाली हैं।
 

टीम के मुताबिक यहां देह व्यापार किया जा रहा था। कुछ बच्चे भी महिलाओं के साथ हैं। एसएसपी ने बताया कि कोठा संचालिकाओं और युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश सीओ कैंट को दिए गए हैं। इसके साथ ही जो नाबालिग हैं, उनको बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था यह काम
मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस जगह पर पुलिस ने छापा मारा है, वहां मौके पर एक चौकी भी बनी हुई है। इसके बावजूद कोठे पर देह व्यापार चल रहा था।

ये भी देखें...
Meerut: 'दिरहम में कमाओ, अमीर हो जाओ', लालच देकर प्रतिबंधित दवा के साथ दुबई भेजा युवक, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें