फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जस्टिस अग्रवाल ने किये चौंकाने वाले खुलासे, कहा- अयोध्या प्रकरण में फैसला न देने का था दबाव

Sat, 03 Jun 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उन्होंने कहा, उन पर अयोध्या के राम जन्मभूमि मामले में फैसला टालने का भारी दबाव था। उन्होंने कहा, लोग चाहते थे कि मैं फैसले को टाल दूं। कोई यह फैसला नहीं करना चाहता था। मैं नहीं करता, तो 200 साल तक टलता रहता।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, उन पर अयोध्या के राम जन्मभूमि मामले में फैसला टालने का भारी दबाव था। उन्होंने कहा, लोग चाहते थे कि मैं फैसले को टाल दूं। कोई यह फैसला नहीं करना चाहता था। मैं नहीं करता, तो 200 साल तक टलता रहता।

विज्ञापन


मेरठ कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए जस्टिस अग्रवाल ने कहा, फैसला सुनाते समय मुझ पर कोई तनाव नहीं था। हां, जब पकड़े गए कुछ लोगों ने बताया कि फैसला सुनाने वाले जजों को मारना है, तब परिवार जरूर तनाव में आ गया था। उन्होंने बताया, दबावाें का विवरण मैंने अपनी जीवनी में दिया है।

उन्होंने कहा, जब अयोध्या मामले की पीठ में मेरा नाम डालने की बात हुई चीफ जस्टिस ने पूछा, ब्रदर हम इस पीठ में आपको डालना चाहते हैं, आपको कोई आपत्ति है? मैंने कहा, आप मुझे नियुक्त करें, लेकिन यदि मैं नियुक्त हुआ तो मुकदमे का फैसला करूंगा। 
विज्ञापन


इसी फैसले से मेरी पहचान
स्टिस अग्रवाल ने कहा, मैं गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत व पूर्वोत्तर गया, सब जगह श्रीरामजन्मभूमि के फैसले के कारण मेरी पहचान है। पहली बार चेन्नई गया तो वहां लोगों ने फोटो खींचे, पैर छुए। इससे समझ में आता है कि श्रीराम हमारे जीवन में कितने गहरे समाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें