फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में शादी समारोह के दौरान रोटी पर थूक लगाकर बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह के दौरान रोटियां बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


तंदूर पर रोटी बनाते समय की घटना
बताया गया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक तंदूर के पास खड़ा होकर रोटियां बनाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वह रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूक लगा रहा था और फिर उसे सेंक रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह रोटियां शादी समारोह में आए लोगों को परोसी गई थीं, जिससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें: UP: अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर बढ़ी सियासत, मेरठ से मुरादाबाद जा रहे सपा नेता योगेश वर्मा को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में बना वीडियो
जानकारी के अनुसार गांव मुक्तेश्वरा में एक बरात आई हुई थी और उसी दौरान तंदूर पर रोटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान किसी ने युवक का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की पहचान कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान नसीमुद्दीन निवासी मोहल्ला सलावत खेल, कस्बा शाहजहांपुर, थाना किठौर जनपद मेरठ के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें