फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा की मूर्ति से भाला चोरी की खबर फर्जी, मेडा के अफसरों ने बताई सच्चाई

Tue, 05 Sep 2023 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के व्यस्ततम हापुड़ अड्डा चौराहे पर लगी विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा की मूर्ति से सोमवार रात भाला चोरी होने की खबर फर्जी पाई गई। भाला चोरी नहीं हुआ था। मेरठ विकास प्राधिकरण ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
हापुड़ अड्डा चौराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर के अतिव्यस्त चौराहे हापुड़ अड्डे पर ओलंपियन नीरज चोपड़ा की मूर्ति का भाला चोरी हो गया। बताया गया कि लोगों ने चोरी हुए लोहे के भाले के स्थान पर लकड़ी का भाला रख दिया। मंगलवार सुबह जब भाला चोरी होने की खबर सोशल मीडिया व अखबारों में प्रकाशित हुई तो इस पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सच्चाई बताई।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ माह पहले ही हापुड़ अड्डा चौराहे का कायाकल्प किया गया है। यहां स्पोर्टस सिटी के प्रमोशन के लिए लगाई गई विश्वव चैंपियन नीरज चोपड़ा की भाला लिए विशाल मूर्ति भी लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन

सोमवार रात इस मूर्ति से भाला गायब हो गया और नकली भाला रखा मिला। बता दें कि यह संवेदनशील क्षेत्र है और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रहती है। बावजूद इसके मूर्ति से भाला चोरी कर लिया गया। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे थे।

मेडा ने बदलने के लिए निकाला था भाला
मंगलवार को भाला चोरी होने की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मेडा ने इस पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि भाला चोरी नहीं हुआ था, बल्कि इसे बदला गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने ही भाला निकाला था और उसकी जगह पर असली भाला लगाया गया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अभियंत्रण खंड पवन भारद्वाज का कहना है कि मेडा ने शुरुआत में प्लास्टिक का भाला लगाया था जो ओलंपियन नीरज चोपड़ा के दोनों हाथों से होकर जा रहा था। बीते दिनों जिला उद्योग बंधु की बैठक में कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति की, जिसके बाद इसे बदलकर सूरजकुंड से असली भला खरीद कर लगाया गया। तीन महीने पहले इसे लगाया था। आज सुबह भाला चोरी होने की खबर पर पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। यह वही भाला है जो तीन महीने पहले लगाया गया था। किसी भी तरह का भाला चोरी नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें