पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
सचिन सिरोही ने मेरठ पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि खाद्य पदार्थों की बिक्री में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य और विश्वास पर कोई असर न पड़े।
वीडियो की सत्यता की पुष्टि बाकी
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।