फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ सड़क पर, शहर रह गया तड़पकर

Sun, 27 Mar 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के बेगमपुल पर जाम लगाते सर्राफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने शनिवार को शहर में विशाल रैली निकली। साथ ही बेगमपुल पर धरना प्रदर्शन कर मानव शृंखला बनाई और वहां जाम लगा दिया। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारी सुबह करीब 11 बजे नील की गली में एकत्रित हुए। तय कार्यक्रम अनुसार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के बुलावे पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन, सरदार सदलीज सिंह, गौरव शर्मा, विपुल सिंघल, विजय आनंद, संदीप रेवड़ी भी वहां पहुंचे। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने जहां सर्राफा व्यापारियों को अपना समर्थन दिया। वहीं विशाल रैली में सर्राफा व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारी नील की गली से शहर सर्राफा, वैली बाजार, घंटाघर, केसरगंज, सदर बाजार, आबूलेन होते हुए बेगमपुल पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों ने मानव शृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले के आगे सर्राफा व्यापारी नहीं झुकेंगे। जरूरत पड़ी तो व्यापारी दुकानों के चाबी केंद्र सरकार को सौंप देंगे। इस दौरान अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विकास कपूर, नीरज, सचिन, राकेश, योगेश मौजूद रहे।

बैनर पर लिखे थे केंद्र के खिलाफ नारे
रैली के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने अपने हाथों में बैनर और तख्ती ले रखी थी, जिस पर एक्साइज का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे। वहीं रैली के कारण शहर में कई जगह जाम लग गया। रैली जहां से भी निकली वहीं जाम लगता गया। बेगमपुल पर भी काफी लंबा जाम लगा।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान चलाया 
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नील गली बाजार व्यापार संघ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। सर्राफा व्यापारी, कारीगरों ने हस्ताक्षर और स्लोगन लिखकर केंद्र सरकार का विरोध किया। संघ के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार सर्राफा व्यापारियों समेत अन्य व्यापारियों का शोषण कर रही है। जिसका विरोध समस्त व्यापारी कर रहे हैं। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, जाकिर हुसैन, जमीर हसन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें