फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ जेल में हाईटेक चेकिंग: एक्स-रे बैगेज मशीन से पकड़े जाएंगे हथियार-मोबाइल, बंदी बनाएंगे ब्रेड-बिस्किट

Wed, 02 Sep 2026 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में सुरक्षा और आमदनी बढ़ाने के लिए नई पहल की जा रही है। जेल में आधुनिक एक्स-रे बैगेज मशीन लगाई जाएगी, वहीं करीब 20 लाख रुपये की बेकरी मशीन से बंदियों को प्रशिक्षण देकर ब्रेड, बिस्कुट और अन्य उत्पाद तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ जिला कारागार में हाईटेक चेकिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जेल की आमदनी बढ़ाने के लिए दो नई पहल की जा रही हैं। सांसद अरुण गोविल और डीएम डॉ. वीके सिंह के प्रयास से जेल में करीब 20 लाख रुपये की आधुनिक बेकरी मशीन लगाई जा रही है। वहीं कारागार विभाग की ओर से आधुनिक एक्स-रे बैगेज मशीन भी स्थापित की जा रही है।

विज्ञापन


बेकरी मशीन के जरिए बंदियों को प्रशिक्षण देकर बेकरी उत्पाद तैयार कराए जाएंगे। दूसरी ओर एक्स-रे बैगेज मशीन के आने के बाद जेल में पहुंचने वाले सामान की हाईटेक तरीके से जांच की जा सकेगी।

पहले हाथ से होती थी जांच, अब एक्स-रे स्कैन के बाद मैनुअल चेकिंग
जेल प्रशासन के मुताबिक अभी तक बंदियों के लिए लाए जाने वाले सामान की मैनुअल यानी हाथ से जांच की जाती रही है। नई व्यवस्था में सामान को पहले एक्स-रे बैगेज मशीन से गुजारा जाएगा और इसके बाद जरूरत के मुताबिक मैनुअल चेकिंग भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


मशीन में कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इनमें करीब एक महीने तक का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा। इससे सामान की जांच के साथ निगरानी व्यवस्था भी मजबूत होगी।

मेरठ जिला कारागार में हाईटेक चेकिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
कपड़ों और डिब्बों के अंदर छिपी चीजों की भी होगी पहचान
जेल में लगाई जा रही मल्टीलेयर एक्स-रे बैगेज मशीन सामान के अंदर छिपी वस्तुओं का 2D और 3D एक्स-रे व्यू दिखाएगी। इससे कपड़े, डिब्बे या दोहरे तल के भीतर छिपाई गई वस्तुओं की पहचान में मदद मिलेगी।

जेल प्रशासन के अनुसार मशीन से हथियार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, कारतूस, चाकू और मादक पदार्थों जैसे प्रतिबंधित सामान की पहचान की जा सकेगी। मशीन ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक पदार्थों को अलग-अलग रंगों में प्रदर्शित करने की क्षमता रखती है। इससे खाने-पीने की चीजों में मौजूद संदिग्ध या रासायनिक पदार्थों की भी पहचान में मदद मिलेगी।

जेल में तैयार होंगे ब्रेड, बिस्कुट और कुकीज
दूसरी ओर जेल में करीब 20 लाख रुपये की आधुनिक बेकरी मशीन लगाई जा रही है। इसके जरिए बंदियों को बेकरी उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मशीन शुरू होने के बाद बड़े स्तर पर ब्रेड, पाव, बर्गर बन्स, बिस्कुट और कुकीज जैसे उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे। जेल में बंदियों के इस्तेमाल के बाद बचने वाले उत्पादों को बाजार के आउटलेट पर बेचने की योजना है। इससे आम लोग भी जेल में तैयार किए गए बेकरी उत्पाद खरीद सकेंगे।

मेरठ जिला कारागार में हाईटेक चेकिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
बंदियों को मिलेगा काम, मजदूरी का भी होगा भुगतान
जेल प्रशासन के अनुसार बेकरी से होने वाली आय का इस्तेमाल बंदियों की मजदूरी के भुगतान में किया जाएगा। इसके बाद बची रकम जेल सोसाइटी के खाते में जमा कराई जाएगी।

जेलर हरबंश पांडेय के मुताबिक करीब पांच महीने पहले डीएम डॉ. वीके सिंह ने जेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने भट्टी पर संचालित हो रही बेकरी देखी थी। इसके बाद सांसद अरुण गोविल के प्रयास से नई बेकरी मशीन लगाए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी।
 
विज्ञापन

मेरठ जिला कारागार में हाईटेक चेकिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा- आपत्तिजनक सामान रोकने में मिलेगी मदद
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि एक्स-रे बैगेज मशीन लगने से जेल में आने वाले सामान की जांच अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से की जा सकेगी। उनका कहना है कि इससे आपत्तिजनक वस्तुओं को जेल के भीतर पहुंचने से रोकने में मदद मिलेगी।

बेकरी के उत्पादों की बिक्री से मिलने वाली आय से बंदियों की मजदूरी का भुगतान किया जाएगा और शेष धनराशि जेल सोसाइटी के खाते में जमा होगी। बेकरी मशीन का जल्द उद्घाटन किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें