दूसरे पक्ष पर नहीं जताई आपत्ति
बैठक के दौरान पुजारी गणेश दत्त शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा और उनके सहयोगियों ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के यात्रा में शामिल होने पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। प्रशासन की ओर से कहा गया कि यात्रा में प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण आयोजन
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बैठक में यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हालांकि सुबह जब यात्रा शुरू हुई तो रथ पर कोई सवार नहीं हुआ। शांतिपूर्वक यात्रा को आगे बढ़ाया गया।