मलिन बस्तियों में बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा
संगठन ने शहर की मलिन और दलित बस्तियों में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। आरोप लगाया गया कि नालों की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई इलाकों में लंबे समय तक कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं और समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में इससे जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।
निगम अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एस.के. गौतम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने नगर निगम से मांग की कि लघु उद्योगों पर लगाए गए कमर्शियल टैक्स और मलिन बस्तियों की सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ठोस कार्रवाई की जाए।