फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'हमारी सरकार है, जो चाहे करेंगे', एसएसपी आवास के पास 'यूपी सरकार' लिखी कार के बोनट पर स्टंट, दी धमकी

Fri, 06 Feb 2026 10:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करते युवक को देखकर जाम लग गया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि हमारी सरकार में हम जो चाहे करेंगे। एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है। 
 
विज्ञापन
कार के बोनट पर स्टंट करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी आवास के बेहद करीब एक युवक ने चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट किया। जिस कार पर यह स्टंट किया जा रहा था, उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

एसएसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुटी चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कार के बोनट पर युवक को बैठा देख सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ गई। इस घटना ने वीआईपी इलाके में पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलकर रख दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी काफी दूर से स्टंट करते हुए आ रहे थे लेकिन रास्ते में कहीं भी पुलिस तैनात नहीं मिली।
 

जब कुछ राहगीरों ने इस खतरनाक स्टंट का विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। दबंगई का आलम यह था कि आरोपियों ने अपनी सरकार होने का रौब झाड़ते हुए राहगीरों को धमकाया। इसी बीच एक जागरूक नागरिक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है।
 
विज्ञापन

कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
वीडियो वायरल होने और अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार के नंबर और आरोपियों की पहचान कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें