फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'नशे की लत लग गई है, पैसे भी खत्म', सुसाइड नोट लिखकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी

Fri, 06 Feb 2026 10:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मवाना निवासी बिजेंद्र टीपीनगर में कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मगर उसे नशे की लत लग गई थी। बिजेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी 35 वर्षीय छात्र बिजेंद्र ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपनी नशे की लत को मौत का कारण बताया है। बिजेंद्र पिछले दो महीनों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

 

मवाना के गांव सठला निवासी बिजेंद्र शिवपुरम में प्रदीप के मकान में किराए पर रहता था। वहीं पर वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र किए।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने स्पष्ट किया है कि वह नशे का आदी हो चुका था। नशे के इंजेक्शन के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा था और उसके पास पैसे भी नहीं बच रहे थे। उसने अपनी बहन से मदद मांगी थी लेकिन अब वह यह कदम उठा रहा है। छात्र ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए परिवार या कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें