फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शाहिद अखलाक की फैक्ट्री में सैंपलिंग, दादरी में पकड़ा था प्रतिबंधित पशु के मीट से भरा कंटेनर

Sun, 24 Nov 2024 04:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गोरक्षा दल के कार्यकर्ता कई दिनों से फैक्ट्री के मीट की जांच की मांग कर रहे थे। दो दिन से वे फैक्ट्री के बाहर डटे हुए थे। मेरठ प्रशासन ने रविवार को सैंपलिंग करा दी। 
विज्ञापन
मीट फैक्ट्री के बाहर हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक की हापुड़ रोड स्थित फैक्ट्री में रविवार को मीट की सैंपलिंग की गई। नोएडा के दादरी में शाहिद अखलाक की फैक्ट्री की पैकेजिंग में प्रतिबंधित पशु का मीट मिला था। गाजियाबाद के हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मांग पर यह कार्रवाई की गई है। देर शाम तक फैक्ट्री में सैंपलिंग का काम चल रहा था। 
विज्ञापन

 

15 दिन पूर्व नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के लोहारली टोल प्लाजा पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल से आ रहा मीट से भरा कंटेनर पकड़ा था। जांच में मीट प्रतिबंधित पशु का मिला और पैकिंग मेरठ के शाहिद अखलाक की मीट फैक्ट्री की मिली थी। 
 
विज्ञापन

शनिवार रात से ही गाजियाबाद के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाजी शाहिद अखलाक की फैक्ट्री के बाहर मेरठ पुलिस प्रशासन से फैक्ट्री में मीट की जांच की मांग कर रहे हैं। रविवार दोपहर पशुपालन विभाग की टीम फैक्ट्री पर पहुंची। गाजियाबाद से आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ पुलिस प्रशासन पर फैक्ट्री संचालक से मिलीभगत का आरोप लगा दिया। देर शाम तक सैंपलिंग की प्रक्रिया चल रही थी। हिंदू संगठन के लोग फैक्ट्री के बाहर डटे थे। बाद में संगठन के कार्यकर्ताओं की मांग पर कुछ सदस्य टीम के साथ अंदर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें