फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, मवाना इंस्पेक्टर पर थाने से धमकाकर भगाने का आरोप

Mon, 21 Nov 2022 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा छेड़छाड़ की शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची। छात्रा का आरोप है कि शिकायत करने पर छात्रा को पुलिस स्टेशन से धमकाकर भगा दिया गया।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के ग्राम मीवा की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। छात्रा ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले उसे तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। वह इसकी शिकायत करने पुलिस के पास गई लेकिन उसे धमकाकर थाने से भगा दिया गया। पीड़िता एसएसपी से शिकायत करने पहुंची थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BAGHPAT: 24 साल पहले मैनें की थी टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत, ऑनलाइन सत्संग में बाबा राम रहीम ने किया दावा
विज्ञापन


बताया कि पिछले दिनों दो युवकों ने छात्रा को छेड़छाड़ कर खींचने का प्रयास किया था। विरोध करने पर मनचलों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने मवाना थाने पहुंचकर शिकायत की थी। आरोप है कि मवाना इंपेक्टर में धमकाकर थाने से भगा दिया। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएसपी ऑफिस में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ मवाना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें