फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पिस्टल साफ करते समय दरोगा की पत्नी को लगी गोली, पहली करवाचौथ पर खून से नहा गई दीपिका, मामला संदिग्ध

Thu, 09 Oct 2025 09:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दौराला के वार्ड नंबर 12 में संदिग्ध हालात में दीपिका को गोली लगी। दरोगा रोबिन का कहना है कि वह पिस्टल साफ कर रहा था। वहीं सीओ का कहना है कि जांच के बाद ही स्थित साफ होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला कस्बा निवासी दरोगा रोबिन की पिस्टल से बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी दीपिका को गोली लग गई। दरोगा का कहना है कि पिस्टल की सफाई करते समय फायर हुआ। वहीं चर्चा है कि दरोगा ने ही गोली मारी है। सीओ का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घायल दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के अनुसार दौराला के वार्ड नंबर 12 निवासी रोबिन आगरा के खेड़ा राठौर में दरोगा के पद पर तैनात हैं। रोबिन की शादी एक साल पहले हुई और उसकी पहली करवाचौथ है। रोबिन अपने घर पर छुट्टी पर आया हुआ था। 
 

बताया गया है कि रोबिन की सास आभा देवी, ससुर मुकेश, साली चारुका पहली करवाचौथ पर दीपिका के ससुराल सामान लेकर आए थे। इस दौरान रोबिन कमरे में बैठकर पिस्टल साफ कर रहा था। अचानक गोली चल गई जो दीपिका की कमर में लगी। फायर की आवाज सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दीपिका को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं चर्चा है कि दंपती में आपसी झगड़े के चलते दरोगा ने अपनी पत्नी के गोली मारी है। हालांकि, पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पूछताछ जारी है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें