फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : प्रेमी की सगाई रुकवाने पहुंची प्रेमिका के साथ हैवानियत, घर की चौखट पर जमकर पीटा

Fri, 03 Feb 2023 09:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रोहटा थाना क्षेत्र से दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेम में ठोकर खाई युवती प्रेमी की सगाई रुकवाने के लिए उसके घर पर धरना देकर बैठ गई। इस पर प्रेमी के परिजनों ने युवती के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए जमकर मारपीट की। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, घटना बुधवार की बताई जा रही है। बताया जाता है कि सतवाई निवासी युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर अब युवक प्रेमिका को छोड़कर किसी अन्य युवती से सगाई रचाने की फिराक में था। इसका पता चलने पर बुधवार को युवक की प्रेमिका उसके घर आ धमकी और धरना देकर बैठ गई।

इसके बाद युवक और उसके परिजन युवती पर टूट पड़े और लात-घूंसो से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवती के मां और भाई भी उसे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसी के साथ सभी को धकिया कर घर से बाहर कर दिया गया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के कान खड़े हो गए। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें