किसी ने फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर भावनपुर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख फायरिंग कर रहे लोग अपनी बाइकों पर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की दो बाइकें बरामद कर लीं।
कुछ लोगों ने बताया कि दोनों गुटों के लोग अक्सर झगड़ा करते हैं। पहले भी दोनों गुट कई बार क्षेत्र में अराजकता फैला चुके हैं। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि कई आरोपियों को चिह्नित कर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अस्पताल संचालक से रंगदारी के मामले में चार नामजद
लिसाड़ीगेट थाने में गोला कुआं के पास अस्पताल संचालक हाजी साबिर से रंगदारी मांगने के मामले में आरिफ,नासिर,युसुफ और साकिब के खिलाफ रंगदारी धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक हाजी साबिर ने बताया कि दो अप्रैल को चारों युवक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में निर्माण का काम चल रहा था। चारों ने धमकी देकर कहा कि कुछ काम कराना है तो रुपये देने पड़ेगे और धमकी दी कि उनके साथी के खिलाफ मुकदमा वापस लो।
विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान एक युवक का मोबाइल गिर गया था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बरामद की गई बाइकों के नंबरों के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।