फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिन निकलते ही वारदात, बिजली बंबा बाईपास पर युववक की हत्या, जंगल में मिली लाश

Tue, 29 Apr 2025 10:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली बंबा बाईपास क्षेत्र में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव जंगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली बंबा बाईपास के पास गांव जुर्रानपुर के जंगल में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्रामीण जंगल में गए तो वहां युवक का शव पड़ा मिला। जिसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। लाश के पास ही शराब की खाली बोतल गिलास आदि पड़े हुए थे। जिससे माना जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहा सुनी होने के बाद इस युवक की उसके ही साथियों ने हत्या की है। 

ग्रामीणों की सूचना पर लोहियानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि   मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें