वंदे मातरम के 150 वर्ष पर देशभर में चल रहा स्मरणोत्सव
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025-26 में विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मेरठ में भी विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम के इतिहास और इसके राष्ट्र भावना से जुड़े महत्व को सामने रखा गया।
गुरु रविदास जयंती की कलश यात्रा में भी शामिल होंगे असीम अरुण
मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण बुधवार को शहर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कंकरखेड़ा में आयोजित कलश यात्रा में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद जिला और महानगर की कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
मेरठ से पुराना संबंध रहा है असीम अरुण का
असीम अरुण का मेरठ से पुराना संबंध रहा है। वह पूर्व में मेरठ में पुलिस अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अब मेरठ के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका शहर से राजनीतिक और प्रशासनिक जुड़ाव फिर से मजबूत हुआ है।