रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय ने बृहस्पतिवार को मेरठ छावनी स्थित बंगला नंबर 86 में क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता हसीन अख्तर के घर की दीवार के अवैध निर्माण को गिरा दिया। डीईओ कार्यालय के एसडीओ वीके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अवैध निर्माण को गिराया।