फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तलाश में भूलकर मत उठा लेना ये कदम... नहीं तो लग जाएगा लाखों का झटका

Mon, 12 Nov 2018 01:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दुल्हन
विज्ञापन

अगर आप शादी के लिए दुल्हन की तलाश रहे हैं तो किसी फर्जी मैरिज ब्यूरो के चक्कर में मत पड़ जाना। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जानिए, मैरिज ब्यूरो में क्या फर्जीवाड़ा चल रहा है। 

विज्ञापन


किसी भी मैरिज ब्यूरो के बारे में ठोस जानकारी जुटाने के बाद ही कोई डीलिंग करें। लेन-देन की रसीद लेने के साथ तमाम सबूत अपने पास रखें। धोखाधड़ी की स्थिति में यही आपका साथ देंगे। 

दरअसल, आजकल रिश्तों के नाम पर ठगी का कारोबार चल रहा है। अच्छे रिश्तों की चाहत में लोग भी ठगी के शिकार हो रहे हैं, अधिकांश लोग पुलिस तक नहीं पहुंचते, जो लोग आते हैं उनमें भी अधिकांश के पास कोई सबूत नहीं होता, जिस कारण उनके मामले दर्ज नहीं हो पाते। साइबर सेल में पहुंचने वाले इस तरह की ठगी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


ऐसे फंसाते हैं लोगों को
विज्ञापन के माध्यम से ये लोग अपने फोन नंबर और मेल आईडी देते हैं। इन नंबर पर आने वाली अधिकांश कॉल महिला कर्मी अटेंड करती हैं। ये अपनी बातों से इतना प्रभावित कर लेती हैं कि लोग तुरंत डीलिंग को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद लोगों को स्लिम और सुंदर लड़कियों के फोटो भेजे जाते हैं, जिन्हें देखकर वे तुरंत रिश्ता करने को तैयार हो जाते हैं। बातों बातों में ही ये लोग भांप लेते हैं कि पार्टी कितनी मोटी है। उसी हिसाब से उसे मोटा पैकेज बताया जाता है।

विज्ञापन

2100 से 21000 तक के पैकेज
पार्टी के हिसाब से ये रिश्तों का प्लान बताते हैं। 11 या 21 हजार रुपये वाले प्लान में लड़की दिखाने से लेकर शादी कराने तक की जिम्मेदारी लेते हैं। अपने यहां काम करने वाली स्टाफ या पहले से ही तय युवतियों को दिखा देते हैं। पार्टी की डिमांड पर फोन पर उनकी बात भी कराते हैं, लेकिन बाद में कोई ना कोई विवाद खड़ा कर पार्टी पर ही उल्टे सीधे आरोप लगाकर धमकाते हैं। झमेले से बचने के लिए लोग चुप बैठ जाते हैं। इससे कम खर्च करने वालों के लिए इनकी जिम्मेदारी केवल लड़की वालों के मोबाइल नंबर देने तक होती है। जो नंबर दिया जाता उसे ये खुद यूज करते हैं। एक बार फीस जमा हो जाए उसके बाद पार्टी का फोन आने पर ये उसे टरकाते रहते हैं।

एक दुल्हन के माध्यम से की थी सौ लोगों से ज्यादा ठगी
शहर में ऐसा ठगी का मामला खुल भी चुका है। इसमें एक खूबसूरत युवती को दिखाकर सौ से ज्यादा परिवार वालों को ठगी का शिकार बनाया था। युवती से रिश्ता तय कराकर इसकी एवज में मोटा धन लिया गया और बाद में फोन नंबर बदल दिया गया। 

बेरोजगारी का फायदा उठाते हैं
ठगी में माहिर ये नटवरलाल लड़कियों की पारिवारिक मजबूरी का भी फायदा उठाते हैं। लड़कयों को तीन से पांच हजार रुपये महीने पर रखा जाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें