तांत्रिक के नाम से हथियार बनाता था मुख्य आरोपी
पुलिस पूछताछ में शाहिद ने बताया कि वह हथियार और कारतूस चमन कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी शफीक उर्फ तांत्रिक से लेकर आता था। वही अवैध हथियार तैयार करता था। आरोपी शाहिद तमंचे पांच से दस हजार रुपये और पिस्टल बीस से पचास हजार रुपये तक में बेचता था।
लंबे समय से कर रहा था हथियार बनाने का काम
पुलिस के अनुसार शफीक उर्फ तांत्रिक लंबे समय से अवैध हथियार बनाने के काम में लगा हुआ है। उसके खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2007 से वह इस धंधे में सक्रिय बताया जा रहा है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी उसने फिर से यही काम शुरू कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।