अलमारी से नकदी और जेवरात चोरी
परिजनों ने घर के अंदर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे करीब चालीस हजार रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी के जेवर, गले का पेंडिल और एक सोने की लोंग गायब मिली। परिजनों का कहना है कि चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर परिवार के लोगों को बेहोश कर दिया था। बेहोश लोगों को गांव के एक चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
महिला सन्नो के अनुसार घर में दो नकाबपोश चोर दिखाई दिए थे। पीड़ित परिवार ने चांदीनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत नहीं हो रहा है। पीड़ित से बातचीत कर पूरे मामले की जांच की जाएगी।